अयोध्याकाण्ड - Ayodhaya Kand

भरतजी का प्रयाग जाना और भरत-भरद्वाज संवाद

दोहा :
भरत तीसरे पहर कहँ कीन्ह प्रबेसु प्रयाग।
कहत राम सिय राम सिय उमगि उमगि अनुराग॥203॥

भावार्थ:- प्रेम में उमँग-उमँगकर सीताराम-सीताराम कहते हुए भरतजी ने तीसरे पहर प्रयाग में प्रवेश किया॥203॥ Read more about भरतजी का प्रयाग जाना और भरत-भरद्वाज संवाद

अयोध्याकाण्ड - Ayodhaya Kand

भरत-निषाद मिलन और संवाद और भरतजी का तथा नगरवासियों का प्रेम

दोहा :
करत दंडवत देखि तेहि भरत लीन्ह उर लाइ।
मनहुँ लखन सन भेंट भइ प्रेमु न हृदयँ समाइ॥193॥

भावार्थ:- दण्डवत करते देखकर भरतजी ने उठाकर उसको छाती से लगा लिया। हृदय में प्रेम समाता नहीं है, मानो स्वयं लक्ष्मणजी से भेंट हो गई हो॥193॥ Read more about भरत-निषाद मिलन और संवाद और भरतजी का तथा नगरवासियों का प्रेम

अयोध्याकाण्ड - Ayodhaya Kand

निषाद की भरत जी पर शंका

चौपाई :
सई तीर बसि चले बिहाने। सृंगबेरपुर सब निअराने॥
समाचार सब सुने निषादा। हृदयँ बिचार करइ सबिषादा॥1॥

भावार्थ:- रात भर सई नदी के तीर पर निवास करके सबेरे वहाँ से चल दिए और सब श्रृंगवेरपुर के समीप जा पहुँचे। निषादराज ने सब समाचार सुने, तो वह दुःखी होकर हृदय में विचार करने लगा-॥1॥ Read more about निषाद की भरत जी पर शंका

अयोध्याकाण्ड - Ayodhaya Kand

अयोध्यावासियों सहित श्री भरत-शत्रुघ्न का वनगमन

दोहा :
जरउ सो संपति सदन सुखु सुहृद मातु पितु भाइ।
सनमुख होत जो राम पद करै न सहस सहाइ॥185॥

भावार्थ:- वह सम्पत्ति, घर, सुख, मित्र, माता, पिता, भाई जल जाए जो श्री रामजी के चरणों के सम्मुख होने में हँसते हुए (प्रसन्नतापूर्वक) सहायता न करे॥185॥ Read more about अयोध्यावासियों सहित श्री भरत-शत्रुघ्न का वनगमन

श्री वशिष्ठ-भरत संवाद

दोहा :
तात हृदयँ धीरजु धरहु करहु जो अवसर आजु।
उठे भरत गुर बचन सुनि करन कहेउ सबु साजु॥169॥

भावार्थ:- (वशिष्ठजी ने कहा-) हे तात! हृदय में धीरज धरो और आज जिस कार्य के करने का अवसर है, उसे करो। गुरुजी के वचन सुनकर भरतजी उठे और उन्होंने सब तैयारी करने के लिए कहा॥169॥ Read more about श्री वशिष्ठ-भरत संवाद

भरत-कौसल्या संवाद और दशरथ जी की अन्त्येष्टि क्रिया

दोहा :
मलिन बसन बिबरन बिकल कृस शरीर दुख भार।
कनक कलप बर बेलि बन मानहुँ हनी तुसार॥163॥

भावार्थ:- कौसल्याजी मैले वस्त्र पहने हैं, चेहरे का रंग बदला हुआ है, व्याकुल हो रही हैं, दुःख के बोझ से शरीर सूख गया है। ऐसी दिख रही हैं मानो सोने की सुंदर कल्पलता को वन में पाला मार गया हो॥163॥ Read more about भरत-कौसल्या संवाद और दशरथ जी की अन्त्येष्टि क्रिया

श्री भरत-शत्रुघ्न का आगमन और शोक

हाट बाट नहिं जाइ निहारी। जनु पुर दहँ दिसि लागि दवारी॥
आवत सुत सुनि कैकयनंदिनि। हरषी रबिकुल जलरुह चंदिनि॥1॥

भावार्थ:- बाजार और रास्ते देखे नहीं जाते। मानो नगर में दसों दिशाओं में दावाग्नि लगी है! पुत्र को आते सुनकर सूर्यकुल रूपी कमल के लिए चाँदनी रूपी कैकेयी (बड़ी) हर्षित हुई॥1॥ Read more about श्री भरत-शत्रुघ्न का आगमन और शोक

अयोध्याकाण्ड - Ayodhaya Kand

श्री वशिष्ठ का भरत जी को बुलाने के लिए दूत भेजना

दोहा :
तब बसिष्ठ मुनि समय सम कहि अनेक इतिहास।
सोक नेवारेउ सबहि कर निज बिग्यान प्रकास॥156॥

भावार्थ:- तब वशिष्ठ मुनि ने समय के अनुकूल अनेक इतिहास कहकर अपने विज्ञान के प्रकाश से सबका शोक दूर किया॥156॥ Read more about श्री वशिष्ठ का भरत जी को बुलाने के लिए दूत भेजना

अयोध्याकाण्ड - Ayodhaya Kand

श्री दशरथ-सुमन्त्र संवाद

दोहा :
देखि सचिवँ जय जीव कहि कीन्हेउ दंड प्रनामु।
सुनत उठेउ ब्याकुल नृपति कहु सुमंत्र कहँ रामु॥148॥

भावार्थ:- मंत्री ने देखकर ‘जयजीव’ कहकर दण्डवत् प्रणाम किया। सुनते ही राजा व्याकुल होकर उठे और बोले- सुमंत्र! कहो, राम कहाँ हैं ?॥148॥ Read more about श्री दशरथ-सुमन्त्र संवाद

अयोध्याकाण्ड - Ayodhaya Kand

सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना

दोहा :
भयउ निषादु बिषादबस देखत सचिव तुरंग।
बोलि सुसेवक चारि तब दिए सारथी संग॥143॥

भावार्थ:- मंत्री और घोड़ों की यह दशा देखकर निषादराज विषाद के वश हो गया। तब उसने अपने चार उत्तम सेवक बुलाकर सारथी के साथ कर दिए॥143॥ Read more about सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना