सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

मंदोदरी-रावण संवाद

चौपाई :
उहाँ निसाचर रहहिं ससंका। जब तें जारि गयउ कपि लंका॥
निज निज गृहँ सब करहिं बिचारा। नहिं निसिचर कुल केर उबारा।1॥

भावार्थ:- वहाँ (लंका में) जब से हनुमान्‌जी लंका को जलाकर गए, तब से राक्षस भयभीत रहने लगे। अपने-अपने घरों में सब विचार करते हैं कि अब राक्षस कुल की रक्षा (का कोई उपाय) नहीं है॥1॥ Read more about मंदोदरी-रावण संवाद

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

श्रीराम जी का वानरों की सेना के साथ चलकर समुद्र तट पर पहुँचना

दोहा :
कपिपति बेगि बोलाए आए जूथप जूथ।
नाना बरन अतुल बल बानर भालु बरूथ॥34॥

भावार्थ:- वानरराज सुग्रीव ने शीघ्र ही वानरों को बुलाया, सेनापतियों के समूह आ गए। वानर-भालुओं के झुंड अनेक रंगों के हैं और उनमें अतुलनीय बल है॥34॥ Read more about श्रीराम जी का वानरों की सेना के साथ चलकर समुद्र तट पर पहुँचना

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

श्री राम-हनुमान संवाद, मधुवन प्रवेश, सुग्रीव मिलन, सबका लौटना

चौपाई :
चलत महाधुनि गर्जेसि भारी। गर्भ स्रवहिं सुनि निसिचर नारी॥
नाघि सिंधु एहि पारहि आवा। सबद किलिकिला कपिन्ह सुनावा॥1॥

भावार्थ:- चलते समय उन्होंने महाध्वनि से भारी गर्जन किया, जिसे सुनकर राक्षसों की स्त्रियों के गर्भ गिरने लगे। समुद्र लाँघकर वे इस पार आए और उन्होंने वानरों को किलकिला शब्द (हर्षध्वनि) सुनाया॥1॥ Read more about श्री राम-हनुमान संवाद, मधुवन प्रवेश, सुग्रीव मिलन, सबका लौटना

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

लंका जलाने के बाद हनुमान जी का सीता जी से विदा लेना

दोहा :
पूँछ बुझाइ खोइ श्रम धरि लघु रूप बहोरि।
जनकसुता कें आगें ठाढ़ भयउ कर जोरि॥26॥

भावार्थ:- पूँछ बुझाकर, थकावट दूर करके और फिर छोटा सा रूप धारण कर हनुमान्‌जी श्री जानकीजी के सामने हाथ जोड़कर जा खड़े हुए॥26॥ Read more about लंका जलाने के बाद हनुमान जी का सीता जी से विदा लेना

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

लंका दहन हनुमान ने जलाई रावण की लंका

दोहा :
कपि कें ममता पूँछ पर सबहि कहउँ समुझाइ।
तेल बोरि पट बाँधि पुनि पावक देहु लगाइ॥24॥

भावार्थ:- मैं सबको समझाकर कहता हूँ कि बंदर की ममता पूँछ पर होती है। अतः तेल में कपड़ा डुबोकर उसे इसकी पूँछ में बाँधकर फिर आग लगा दो॥24॥ Read more about लंका दहन हनुमान ने जलाई रावण की लंका

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

श्री हनुमान्‌-रावण संवाद

दोहा :
कपिहि बिलोकि दसानन बिहसा कहि दुर्बाद।
सुत बध सुरति कीन्हि पुनि उपजा हृदयँ बिसाद॥20॥

भावार्थ:- हनुमान्‌जी को देखकर रावण दुर्वचन कहता हुआ खूब हँसा। फिर पुत्र वध का स्मरण किया तो उसके हृदय में विषाद उत्पन्न हो गया॥20॥ Read more about श्री हनुमान्‌-रावण संवाद

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस

दोहा :
देखि बुद्धि बल निपुन कपि कहेउ जानकीं जाहु।
रघुपति चरन हृदयँ धरि तात मधुर फल खाहु॥17॥

भावार्थ:- हनुमान्‌जी को बुद्धि और बल में निपुण देखकर जानकीजी ने कहा- जाओ। हे तात! श्री रघुनाथजी के चरणों को हृदय में धारण करके मीठे फल खाओ॥17॥ Read more about हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

श्री सीता-हनुमान् संवाद

सोरठा :
कपि करि हृदयँ बिचार दीन्हि मुद्रिका डारि तब।
जनु असोक अंगार दीन्ह हरषि उठि कर गहेउ॥12॥

भावार्थ:- तब हनुमान्‌जी ने हदय में विचार कर (सीताजी के सामने) अँगूठी डाल दी, मानो अशोक ने अंगारा दे दिया। (यह समझकर) सीताजी ने हर्षित होकर उठकर उसे हाथ में ले लिया॥12॥ Read more about श्री सीता-हनुमान् संवाद

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

श्री सीता-त्रिजटा संवाद

दोहा :
जहँ तहँ गईं सकल तब सीता कर मन सोच।
मास दिवस बीतें मोहि मारिहि निसिचर पोच॥11॥

भावार्थ:- : तब (इसके बाद) वे सब जहाँ-तहाँ चली गईं। सीताजी मन में सोच करने लगीं कि एक महीना बीत जाने पर नीच राक्षस रावण मुझे मारेगा॥11॥ Read more about श्री सीता-त्रिजटा संवाद

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

हनुमान जी का अशोक वाटिका में सीता जी को देकर दुःखी होना

जुगुति बिभीषन सकल सुनाई। चलेउ पवन सुत बिदा कराई॥
करि सोइ रूप गयउ पुनि तहवाँ। बन असोक सीता रह जहवाँ॥3॥

भावार्थ:- : विभीषणजी ने (माता के दर्शन की) सब युक्तियाँ (उपाय) कह सुनाईं। तब हनुमान्‌जी विदा लेकर चले। फिर वही (पहले का मसक सरीखा) रूप धरकर वहाँ गए, जहाँ अशोक वन में (वन के जिस भाग में) सीताजी रहती थीं॥3॥ Read more about हनुमान जी का अशोक वाटिका में सीता जी को देकर दुःखी होना