बन्दर और मुर्ख बिल्लियां - Two Cats and Monkey

बन्दर और मुर्ख बिल्लियां

एक बार, एक बिल्ली को सड़क पर रोटी का टुकड़ा पड़ा मिला। तभी एक और बिल्ली की निगाह उस टुकड़े पर पड़ी। दोनों बिल्लियाँ आपस में झगड़ने लगीं। कुछ देर बाद, पहली बिल्ली ने सुझाव दिया कि रोटी के टुकड़े को दो हिस्सों में बाँट लेते हैं। तभी एक बंदर वहाँ आ गया। बिल्लियों ने उस बंदर से कहा कि वह रोटी के उसे टुकड़े को दो बराबर भागों में बाँट दे।

बंदर बहुत चालाक था। उसने रोटी के दो टुकड़े किए और दोनों के आकार की जाँच करने लगा। एक हिस्सा थोड़ा बड़ा लगा तो उसने उसका एक टुकड़ा खा लिया। अब उसने देखा कि दूसरा हिस्सा कुछ बड़ा रह गया है। उसने दूसरे हिस्से का एक टुकड़ा खा लिया।

इसी तरह करते-करते वह दोनों हिस्से खा गया और बिल्लियों को कुछ भी नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *