गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है। एक बार भगवान श्री शंकर स्नान करने के लिए कैलाश पर्वत से भोगावती नामक स्थान पर गए| उनके जाने के बाद माता पार्वती स्नान करते समय अपने शरीर के मैल से एक पुतला बनाया तथा उसमें प्राण डाल दिए| उसका नाम उन्होंने गणेश रखा| पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए इसे लोग गणेश चतुर्थी के नाम से मनाते हैं किन्तु इस त्यौहार को महाराष्ट्र में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नो दिन तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते है। नो दिन बाद गाजे बाजे से श्री गणेश प्रतिमा को किसी तालाब इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है।