सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

समुद्र पर श्री राम जी का क्रोध

दोहा :
बिनय न मानत जलधि जड़ गए तीनि दिन बीति।
बोले राम सकोप तब भय बिनु होइ न प्रीति॥57॥

भावार्थ:- इधर तीन दिन बीत गए, किंतु जड़ समुद्र विनय नहीं मानता। तब श्री रामजी क्रोध सहित बोले- बिना भय के प्रीति नहीं होती!॥57॥ Read more about समुद्र पर श्री राम जी का क्रोध

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मण जी का पत्र देना

दोहा :
की भइ भेंट कि फिरि गए श्रवन सुजसु सुनि मोर।
कहसि न रिपु दल तेज बल बहुत चकित चित तोर ॥53॥

भावार्थ:- उनसे तेरी भेंट हुई या वे कानों से मेरा सुयश सुनकर ही लौट गए? शत्रु सेना का तेज और बल बताता क्यों नहीं? तेरा चित्त बहुत ही चकित (भौंचक्का सा) हो रहा है॥53॥ Read more about दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मण जी का पत्र देना

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

लक्ष्मण जी का रावण के लिए सन्देश देना

सुनु कपीस लंकापति बीरा। केहि बिधि तरिअ जलधि गंभीरा॥
संकुल मकर उरग झष जाती। अति अगाध दुस्तर सब भाँति॥3॥

भावार्थ:- हे वीर वानरराज सुग्रीव और लंकापति विभीषण! सुनो, इस गहरे समुद्र को किस प्रकार पार किया जाए? अनेक जाति के मगर, साँप और मछलियों से भरा हुआ यह अत्यंत अथाह समुद्र पार करने में सब प्रकार से कठिन है॥3॥ Read more about लक्ष्मण जी का रावण के लिए सन्देश देना

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

विभीषण जी का श्री राम की शरण लेना

दोहा :
रामु सत्यसंकल्प प्रभु सभा कालबस तोरि।
मैं रघुबीर सरन अब जाउँ देहु जनि खोरि॥41॥

भावार्थ:- श्री रामजी सत्य संकल्प एवं (सर्वसमर्थ) प्रभु हैं और (हे रावण) तुम्हारी सभा काल के वश है। अतः मैं अब श्री रघुवीर की शरण जाता हूँ, मुझे दोष न देना॥41॥ Read more about विभीषण जी का श्री राम की शरण लेना

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

रावण को विभीषण का समझाना और विभीषण का अपमान

दोहा :
सचिव बैद गुर तीनि जौं प्रिय बोलहिं भय आस
राज धर्म तन तीनि कर होइ बेगिहीं नास॥37॥

भावार्थ:- मंत्री, वैद्य और गुरु- ये तीन यदि (अप्रसन्नता के) भय या (लाभ की) आशा से (हित की बात न कहकर) प्रिय बोलते हैं (ठकुर सुहाती कहने लगते हैं), तो (क्रमशः) राज्य, शरीर और धर्म- इन तीन का शीघ्र ही नाश हो जाता है॥37॥ Read more about रावण को विभीषण का समझाना और विभीषण का अपमान

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

मंदोदरी-रावण संवाद

चौपाई :
उहाँ निसाचर रहहिं ससंका। जब तें जारि गयउ कपि लंका॥
निज निज गृहँ सब करहिं बिचारा। नहिं निसिचर कुल केर उबारा।1॥

भावार्थ:- वहाँ (लंका में) जब से हनुमान्‌जी लंका को जलाकर गए, तब से राक्षस भयभीत रहने लगे। अपने-अपने घरों में सब विचार करते हैं कि अब राक्षस कुल की रक्षा (का कोई उपाय) नहीं है॥1॥ Read more about मंदोदरी-रावण संवाद

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

श्रीराम जी का वानरों की सेना के साथ चलकर समुद्र तट पर पहुँचना

दोहा :
कपिपति बेगि बोलाए आए जूथप जूथ।
नाना बरन अतुल बल बानर भालु बरूथ॥34॥

भावार्थ:- वानरराज सुग्रीव ने शीघ्र ही वानरों को बुलाया, सेनापतियों के समूह आ गए। वानर-भालुओं के झुंड अनेक रंगों के हैं और उनमें अतुलनीय बल है॥34॥ Read more about श्रीराम जी का वानरों की सेना के साथ चलकर समुद्र तट पर पहुँचना

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

श्री राम-हनुमान संवाद, मधुवन प्रवेश, सुग्रीव मिलन, सबका लौटना

चौपाई :
चलत महाधुनि गर्जेसि भारी। गर्भ स्रवहिं सुनि निसिचर नारी॥
नाघि सिंधु एहि पारहि आवा। सबद किलिकिला कपिन्ह सुनावा॥1॥

भावार्थ:- चलते समय उन्होंने महाध्वनि से भारी गर्जन किया, जिसे सुनकर राक्षसों की स्त्रियों के गर्भ गिरने लगे। समुद्र लाँघकर वे इस पार आए और उन्होंने वानरों को किलकिला शब्द (हर्षध्वनि) सुनाया॥1॥ Read more about श्री राम-हनुमान संवाद, मधुवन प्रवेश, सुग्रीव मिलन, सबका लौटना

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

लंका जलाने के बाद हनुमान जी का सीता जी से विदा लेना

दोहा :
पूँछ बुझाइ खोइ श्रम धरि लघु रूप बहोरि।
जनकसुता कें आगें ठाढ़ भयउ कर जोरि॥26॥

भावार्थ:- पूँछ बुझाकर, थकावट दूर करके और फिर छोटा सा रूप धारण कर हनुमान्‌जी श्री जानकीजी के सामने हाथ जोड़कर जा खड़े हुए॥26॥ Read more about लंका जलाने के बाद हनुमान जी का सीता जी से विदा लेना

सुन्दरकाण्ड - Sundara Kanda

लंका दहन हनुमान ने जलाई रावण की लंका

दोहा :
कपि कें ममता पूँछ पर सबहि कहउँ समुझाइ।
तेल बोरि पट बाँधि पुनि पावक देहु लगाइ॥24॥

भावार्थ:- मैं सबको समझाकर कहता हूँ कि बंदर की ममता पूँछ पर होती है। अतः तेल में कपड़ा डुबोकर उसे इसकी पूँछ में बाँधकर फिर आग लगा दो॥24॥ Read more about लंका दहन हनुमान ने जलाई रावण की लंका