जय मनसा माता श्री जय मनसा माता जो नर तुमको ध्याता,
जो नर मैया जी को ध्याता मन वांछित फल पाता| जय मनसा माता|
जरत्कारू मुनि पत्नी, तुम वासुकि भगिनी मैया तुम वासुकि भगिनी
कश्यप की तुम कन्या आस्तीक की माता|
सुरनर मुनिगण ध्यावत, सेवत नरनारी मैया सेवत नर नारी
गर्व धन्वन्तरी नाशिनी, हंस वाहिनी देवी जय नागेश्वरी माता| जय मनसा माता|
पर्वतवासिनी संकट नाशिनी, अक्षय धन दात्री|
मैया अक्षय धनदात्री
पुत्र पौत्रदायिनी माता, पुत्र पौत्रदायिनी माता
मन इच्छा फल दाता| जय मनसा माता|
मनसा जी की आरती जो कोई नर गाता
मैया जो नर नित गाता
कहत शिवानन्द स्वामी, रटत हरिहर स्वामी
सुख सम्पति पाता| जय मनसा माता|