श्री कृष्ण जी की आरती - Shri Krishna Ji Aarti

श्री कृष्ण जी की आरती – Shri Krishna Ji Ki Aarti

ॐ जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे|
भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे|

परमानन्द मुरारी मोहन गिरधारी|
जय रस रास बिहारी जय जय गिरधारी|

कर कंकन कटि सोहत कानन में बाला|
मोर मुकुट पीताम्बर सोहे बनमाला|

दीन सुदामा तारे दरिद्रों के दुख टारे|
गज के फन्द छुड़ाए भव सागर तारे|

हिरण्यकश्यप संहारे नरहरि रुप धरे|
पाहन से प्रभु प्रगटे जम के बीच परे|

केशी कंस विदारे नर कूबर तारे|
दामोदर छवि सुन्दर भगतन के प्यारे|

काली नाग नथैया नटवर छवि सोहे|
फन-फन नाचा करते नागन मन मोहे|

राज्य उग्रसेन पाये माता शोक हरे|
द्रुपद सुता पत राखी करूणा लाज भरे|
ॐ जय श्री कृष्ण हरे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *