श्री अथ शिवजी की आरती - Shri Ath Shivji Ki Aarti

श्री अथ शिवजी की आरती – Shri Shiv Ji Ki Aarti

शीश गंग अर्द्धागड़ पार्वती,
सदा विराजत कैलाशी |
नंदी भृंगी नृत्य करत हैं,
धरत ध्यान सुर सुख रासी ||
शीतल मंद सुगंध पवन बहे,
वहाँ बैठे है शिव अविनासी |
करत गान गंधर्व सप्त स्वर,
राग रागिनी सब गासी ||

यक्षरक्ष भैरव जहं डोलत,
बोलत है बनके वासी |
कोयल शब्द सुनावत सुन्दर,
भंवर करत हैं गुंजासी ||

कल्पद्रुम अरु पारिजात,
तरु लाग रहे हैं लक्षासी |
कामधेनु कोटिक जहं डोलत,
करत फिरत है भिक्षासी ||

सूर्य कांत समपर्वत शोभित,
चंद्रकांत अवनी वासी |
छहों ऋतू नित फलत रहत हैं,
पुष्प चढ़त हैं वर्षासी ||

देव मुनिजन की भीड़ पड़त है,
निगम रहत जो नित गासी |
ब्रह्मा विष्णु जाको ध्यान धरत हैं,
कछु शिव हमको फरमासी ||

ऋद्धि-सिद्धि के दाता शंकर,
सदा अनंदित सुखरासी |
जिनको सुमरिन सेवा करते,
टूट जाय यम की फांसी ||

त्रिशूलधर को ध्यान निरन्तर,
मन लगाय कर जो गासी |
दूर करे विपता शिव तन की,
जन्म-जन्म शिवपत पासी ||

कैलाशी काशी के वासी,
अविनासी मेरी सुध लीज्यो |
सेवक जान सदा चरनन को,
आपन जान दरश दीज्यो ||

तुम तो प्रभुजी सदा सयाने,
अवगुण मेरो सब ढकियो |
सब अपराध क्षमाकर शंकर,
किंकर की विनती सुनियो ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *